फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलानौर में पिता की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। कलानौर में विवाद के दौरान बीचबचाव करके लौट रहे पिता-पुत्र पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करके लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने दोनों को चिंताजनक हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां पिता की मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों के अनुसार शनिवार को कलानौर थाने के अंतर्गत बनियानी में राजेंद्र पुत्र नानूराम (65) की पड़ोसी राजेश पुत्र चांदराम से कहासुनी हो गई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। कुछ ही देर में उनके बीच में सड़क पर गुत्थमगुत्था होने लगी। उनके बीच में विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि लाठी-डंडे निकल गए। गाली-गलौज व शोरशराबा होने पर आरोपी राजेश के मामा का लड़का नवीन, मां कमला और दो-तीन अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। झगड़े की सूचना पर नानूराम भी मौके पर आ गए। बेटे राजेंद्र को पिटता देख नानूराम ने बीचबचाव शुरू कर दिया। किसी तरह नानूराम बेटे को बचाकर घर जाने लगे। आरोप है कि जब नानूराम बेटे के साथ लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने पीछे से उन पर कुल्हाड़ी से सात वार कर दिए, जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। कुछ ही देर में वहां काफी भीड़ जमा हो गई। परिजन घायल बाप-बेटे को लेकर सीधे पीजीआई रोहतक ले आए। यहां दोनों को भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। वहीं, घायल राजेंद्र से तहरीर लेकर मामला 307 व 302 में दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नानू की मौत के बाद मारपीट का मामला हत्या में दर्ज कर लिया गया है। आरोपी राजेश, उसके ममेरे भाई नवीन, मां कमला व दो-तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके तलाश शुरू कर दी गई है। -एसआई संजय, चौकी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें