फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकन पाक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
डोंगराखुर्द में फैला चिकन पॉक्स, एक की मौत
विज्ञापन

- ग्वालियर में चल रहा था इलाज, कई बच्चों समेत 40 लोग चपेट में
- डॉक्टर बोले- जांच के बाद करेंगे पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
डोंगराखुर्द/मड़ावरा। रविवार को मड़ावरा ब्लॉक के डोंगराखुर्द गांव में चिकन पॉक्स की बीमारी से गांव निवासी कल्लू पुत्र दीनदयाल यादव की मौत होने का मामला सामने आया है। उसके तीन बच्चे सहित पत्नी भी इस बीमारी की चपेट में होना बताया जा रहा है। कल्लू का 10-12 दिनों से ग्वालियर में इलाज चल रहा था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर जांच करने के बाद ही पुष्टि करने की बात रहे है। ग्रामीणों के मुताबिक इस बीमारी की चपेट में 24 बच्चों सहित 40 लोग इसकी चपेट में है। सूचना पर विभाग ने मड़ावरा के एक जांच टीम गांव भेजे है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में में दस बारह दिनों से चिकन पॉक्स की बीमारी फैल गई है। इसकी वजह से गांव के करीब 24 बच्चों समेत करीब 40 लोग बीमारी से ग्रस्त है। साथ की बताया कि गांव में चिकिन पॉक्स के प्रकोप से ग्वालियर में इलाज करा रहे कल्लू (30 वर्ष) पुत्र दीनदयाल यादव की रविवार को मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक कल्लू का जिला अस्पताल में दो दिन इलाज चला, इसके बाद उसे झांसी रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। परिजनों द्वारा समय से उपचार के अभाव में कल्लू की मौत होना बताया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि पहले से सही समय इलाज मिल जाता तो शायद उसकी मौत नहीं होती। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं और तीनों बच्चे और मृतक की पत्नी गीता भी इसी बीमारी की चपेट में बताए जा रहे है। वहीं गांव में रोहित (8 वर्ष) छोटू (पांच वर्ष), सतीश (17 वर्ष), राजेंद्र (12 वर्ष), देवेंद्र (13 वर्ष), सोना (5 वर्ष) समेत गांव में करीब 35 से चालीस लोग बीमारी से पीड़ित होना बताए गए हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से बीमारी को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य टीम की मांग की है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने मड़ावरा से एक टीम बनाकर गांवों में इस बीमारी की चपेट में आने वाले लोगों की जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद करेंगे पुष्टि
- डोंगराखुर्द में चिकन पॉक्स की बीमारी की जानकारी हुई है। जिसके बाद मड़ावरा से एक स्वास्थ्य टीम गांव भेजी गई है। लेकिन कल्लू की मौत चिकन पाक्स की वजह से हुई है, इसकी जांच के बाद ही पुुष्टि की जाएगी।
राजेश भारती, संक्रामक रोग प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें