फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्राबेरी की खेती करने वाले के दो लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्ट्रॉबेरी की खेती करने वाले किसान के दो लाख रुपये चोरी
विज्ञापन

- खेतों में काम करने वाले मजदूरों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
स्ट्रॉबेरी की खेती करने वाले किसान को उसके नौकरों ने दो लाख रुपये का चूना लगा दिया। नौकर घर से उसके दो लाख रुपये चोरी करके ले गये। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत सुनारिया कला निवासी जिलेेसिंह ने बताया कि उसने करीब छह एकड़ जमीन में स्ट्रॉबेरी लगा रखी है। वह खेत में ही मकान बनाकर रहते हैं। वह कामकाज के लिए बिहार से मजदूर लेकर आते हैं। करीब सात साल से जिलेसिंह के खेत में बिहार के औरंगाबाद स्थित कुटुम्बा के गांव शिकरियां निवासी सोहन लाल, मिथलेशराम, संजय, मिथलेश महंतो काम कर रहे थे। उसने बताया कि वह पांच दिन पहले किसी काम के लिए बैंक से दो लाख रुपये लेकर आया था। उसने बेड के अंदर बॉक्स में रुपये रखे थे। सोमवार को मजदूरों ने जिलेसिंह ने खर्चे के लिए दस हजार रुपये मांगे। इसके बाद जिले सिंह ने उन्हें रुपये दे दिये। फिर जिलेसिंह किसी काम से रोहतक आ गया। कुछ देर बाद उनकी पत्नी व बच्चे स्ट्रॉबेरी को तुड़वाने खेत में चले गये। जब जिलेसिंह शाम को घर आया तो एक भी मजदूर खेत में नहीं था। शक के आधार पर जिलेसिंह ने बेड के बॉक्स पैसे देखे तो गायब मिले। फिर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें