फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बांग्लादेश मैच पर सट्टा लगा रहे प्रॉपर्टी डीलर समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सेक्टर तीन में मंगलवार को खेले जा रही वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारत-बांग्लादेश मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सीआईए-3 ने सूचना पर मौके पर पहुंच गिरोह के सरगना प्रॉपर्टी डीलर विक्की को भी दबोच लिया। इस दौरान मौके से 9 मोबाइल, चार डायरी और एलईडी भी बरामद की गई है। सीआईए-3 आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

सीआईए 3 प्रभारी ललित कुमार यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि शहर के सेक्टर तीन स्थित एक मकान में भारत-बांग्लादेश के क्रिकेट मुकाबले पर लाखों का सट्टा चल रहा है। सूचना पाते ही सीआईए 3 की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पाकस्मा गांव के प्रॉपर्टी डीलर विक्की को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि पूर्व में भी मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवाया था। दिल्ली के लोग भी गिरोह के संपर्क में थे। सीआईए-3 प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के पास से 1700 रुपये बरामद किए गए है। आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
बरामद डायरी और मोबाइल खोल सकते हैं राज
गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और कितने लोग सट्टा लगाने के लिए आते हैं। इसका राज पुलिस को बरामद हुई चार डायरी से खुल सकता है। पुलिस डायरी और मोबाइल की जांच में जुट गई है। कई लोगों की काल भी मिली है। जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें