फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंहपुरा में दो महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने के जेवरात हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। क्षेत्र के सिंहपुरा गांव में चारा लेने के लिए जा रही दो महिलाओं से गरीब परिवारों के लिए कूपन योजना बताकर बाइक सवार दो युवकों ने सोने की बाली, अंगूठी हड़प ली और मौके से फरार हो गए। होश आने पर महिलाओं ने ठगों को पकड़ने के लिए शोर मचाया मगर आरोपी फरार हो गए। आरोपी पास में ही मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए है। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ठगों को तलाश करने का प्रयास किया मगर उनका कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

सिंहपुरा गांव की रहने वाली रामवती और शीला ने बताया कि प्रतिदिन की भांति मंगलवार की सुबह करीब सात बजकर 20 मिनट पर वह दोनों खेत में चारा लेने के लिए जा रहे थे। गांव से थोड़ा बाहर निकली तो देखा स्पलेंडर बाइक सवार युवक ने उन्हें रुकवा लिया। कहा कि गरीब परिवारों के लिए विशेष योजना चलाई जा रही है। कूपन कटवाने पर लाखों की रकम आपको मिलेगी। आरोप है कि इसके बाद दूसरा युवक उनके पास पहुंचा और नशीला पदार्थ सूंघा दिया। इसके बाद बेहोश हो गए। होश आया तो दोनों के कानों की सोने की बाली, अंगूठी गायब थी। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों ने भी ठगों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

दो युवकों पर जताया जा रहा रेकी का शक
वारदात स्थल के पास में ही मकान में लगे सीसीटीवी में एक बाइक पर तीन युवक और एक बाइक पर एक युवक सवार दिखाई दे रहा है। सदर थाना प्रभारी सोहनपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही ठगों को पकड़ लिया जाएगा। सीसीटीवी में एक बाइक पर सवार तीन जबकि दूसरी बाइक पर एक युवक दिखाई दे रहा है। अभी आशंका जताई जा रही है कि दो युवक महिलाओं की रेकी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह जगह चस्पा कराए जायेंगे पोस्टर
पुलिस का कहना है कि ठगों को पकड़ने के लिए जल्द ही उनके पोस्टर विभिन्न स्थानों पर चस्पा कराए जायेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें