इस दौरान एक बेटी को भी जन्म दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने छोटी बेटी के आधार कार्ड बनवाने और कुछ रुपयों की मांग की। जिस पर राजेश ने हत्या की और सिरों को धड़ से अलग कर शरीर के छोटे-छोटे टुकडे़ कर खरक गांव के पास फेंका। पुलिस ने राजेश पर दो लाख का इनाम भी रखा। पुलिस ने शुक्रवार को राजेश को निनान गांव के पास से गिरफ्तार किया।
दोपहर दो बजे से शाम साढे़ छह बजे की खुदाई
पुलिस ने शनिवार सुबह बदमाश राजेश का मेडिकल करवाया और कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस पूछताछ में राजेश ने बताया कि उसने महिला और एक बच्ची का सिर हुन्नामल प्याऊ के पास कोंट रोड संजय कॉलेज मार्ग पर जोहड़ के पास दबाये है। जिसके बाद दोपहर दो बजे पुलिस ने यहां मजदूरों को लेकर खुदाई शुरू की।
एक-डेढ़ फीट तक खुदाई के बाद भी सिर नहीं मिले तो पुलिस ने जेसीबी बुलाकर खुदाई करवाई। पुलिस ने साढे़ चार घंटे में करीब चार फीट तक जोहड़ के आसपास का क्षेत्र खोद डाला मगर सिर नहीं मिले। जिसके बाद सीआईए टीम बदमाश राजेश को लेकर आ गई। यहां अब रविवार को नए सिरे से खुदाई करवाई जाएगी।
नए मार्ग को कैसे तोड़े
बदमाश राजेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि एक बच्ची का शव उसने निनान गांव के पास बने बाईपास वाली जगह दबाया। उस समय यहां न मिट्टी भरी थी और न ही सड़क मार्ग बना था। उसने थोड़ा सा गड्ढा खोदकर वहां सिर दबा दिया था। अब यहां बाईपास सड़क बन गई है।
ऐसे में पुलिस असमंजस की स्थिति में है कि अब क्या करें। पुलिस ने ठेकेदार से भी इस बारे में बातचीत की। ठेकेदार ने बताया कि मिट्टी भरत और सड़क निर्माण पहले थोड़ी खुदाई कर जगह का लेवल किया। अगर यहां दबाया होता तो सामने आता और मजदूर उन्हें बताते।
पुलिस ने कराई वीडियोग्राफी
पुलिस ने बदमाश राजेश को साथ लेकर खरक गांव में जहां ड्रम में शव फेंके था, उस जगह की निशानदेही करवाई। इसके अलावा पुलिस उसे निनान बाईपास सड़क मार्ग और कोंट रोड पर लेकर पहुंची। पुलिस ने सब जगह की वीडियोग्राफी करवाई।
आरोपी राजेश को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। उसने हुन्नामल प्याऊ के नजदीक कोंट रोड पर शवों के सिर दबाने की बात कहीं तो वहां खुदाई करवाई गई। लेकिन सिर नहीं मिले। अब रविवार सुबह खुदाई करवाई जाएगी।
गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक
आरोपी राजेश ने बताया कि उसने दो सिर संजय कॉलेज मार्ग कोंट रोड पर दबाए हैं। जिसके बाद वहां खुदाई करवाई मगर सिर नहीं मिले। एक बच्ची का सिर निनान गांव के पास बने बाईपास वाली जगह दबाने की बात कही है। वहां अब सड़क बन चुकी है। ऐसा लग रहा है कि राजेश गुमराह कर रहा है। पूछताछ कर सिर बरामद किए जाएंगे। - कर्मबीर सिंह, जांच अधिकारी, सीआईए