फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट-कार बेचने के नाम पर दो दिन में तीन लोगों से 50-50 हजार की हुई ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ऑनलाइन वेबसाइट का इस्तेमाल कर लोगों से ठगी की वारदात पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है इसके बावजूद नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दो दिन में तीन और लोगों से बुलेट और कार बेचने के नाम पर 50-50 हजार रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने फरार गिरोह के गुर्गों को भी जल्द पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन

याद रहे कि प्रभारी एटीएम ऐंड ऑनलाइन फ्रॉड इनवेस्टिगेशन सेल ने हाल ही में गिरोह के गुर्गे मुनफैद व आरिफ निवासी गांव पाडला जिला भरतपुर (राजस्थान) तथा मुनफैज निवासी पहाड़पुर जिला पलवल को गिरफ्तार किया था। आरोपी फर्जी कागजातों, आईडी आदि के माध्यम से ऑनलाइन साइट ओएलएक्स पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर धोखाधड़ी से पैसे हड़पते थे। नए मामलों में महम के रहने वाले मनोज, सेक्टर दो के सुनील कुमार और माता दरवाजा के रहने वाले नरेंद्र को बुलेट और कार बेचने के नाम पर पचास-पचास हजार की ठगी कर ली गई। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि गिरोह के गुर्गों के पकड़े जाने के बाद 10 से अधिक ठगी की वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें