फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम पर भाजपा के चुनाव चिन्ह के सामने क्रास लगाकर डाली कांग्रेस की वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन खिड़वाली गांव के बूथ नंबर 36 पर गांव के युवक धर्मेंद्र हुड्डा ने स्कैच पैन से पहले तो एक पार्टी के चुनाव चिह्न के सामने क्रॉस का चिह्न बनाया। इसके बाद दूसरी पार्टी के प्रत्याशी को वोट डाली। साथ ही आपत्तिजनक शब्द एक कागज पर लिखकर ईवीएम पर रखा। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो बनाकर फिर सोशल मीडिया पर डाल दी। आठ दिन बाद वीडियो वायरल होने के बाद गढ़ी सांपला-किलोई हलके के एएआरओ के बयान पर सोमवार को सदर पुलिस ने धर्मेंद्र हुड्डा के खिलाफ आरपी एक्ट 1951 की धारा 136 व आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है, जिसका एफआईआर नंबर 211 है।
विज्ञापन

गढ़ी सांपला हलके के एआरओ ने रोहतक संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. यश गर्ग को शिकायत दी थी कि खिड़वाली गांव निवासी धर्मेंद्र हुड्डा ने 12 मई को मतदान के दिन करीब 11 बजकर 29 मिनट पर एक वीडियो अपलोड की। वीडियो में युवक एक पार्टी के चुनाव चिह्न के सामने क्रॉस लगाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वोट डालता है। इस तरह से युवक ने लोकमत अधिनियम 1951 की धारा 136 का उल्लंघन किया है। चुनाव अधिकारी द्वारा जारी आदेशों की अवहेलना की है।

पंचकूला में गिरफ्तार धर्मेंद्र हुड्डा, अदालत ने अंबाला जेल भेजा
धर्मेंद्र हुड्डा के खिलाफ पहले भी छह मामले दर्ज हैं, जिसमें वित्त मंत्री की कोठी जलाने, यशपाल मलिक की गाड़ी पर पथराव, अशोक बल्हारा के घर के बाहर झगड़ा, बल्हारा के साथ सीबीआई कोर्ट पंचकूला के झगड़ा, पंचकूला सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं को थप्पड़ मारने पर 10 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा करने का केस दर्ज है। धर्मेंद्र के साथ पवन हुड्डा ने बताया कि सोमवार को जब वे सीबीआई कोर्ट पंचकूला से पेशी के बाद लौट रहे थे तो पंचकूला पुलिस ने धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ बल्हारा से मारपीट व भड़काऊ बयान देने का मामला दर्ज था।
विज्ञापन


लॉ का पेपर नहीं दे सका धर्मेंद्र, जल्द जलाएंगे जमानत अर्जी
जसिया निवासी पवन हुड्डा ने बताया कि मंगलवार को धर्मेंद्र का सीआर कालेज में लॉ का पेपर था, लेकिन अदालत से सोमवार शाम अनुमति नहीं मिल सकी। तर्क सामने आया कि इतनी जल्द गार्द की व्यवस्था हो सकेगी। इसके चलते वह मंगलवार को वह पेपर देने रोहतक नहीं आ सका। क्योंकि अंबाला जेल में बंद है। जल्द उसकी जमानत के लिए अर्जी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें