फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती कर महिला ने बीए के छात्र को हनीट्रैप में फंसा मांगे थे तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। फेसबुक पर दोस्ती कर छात्र को हनीट्रैप पर फंसाने वाली आर्य नगर की रहने वाली महिला को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट के बाहर से डेढ़ लाख रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि महिला ने आर्य नगर थाने में बीए के छात्र के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराकर तीन लाख रुपये में समझौते का दबाव बनाया था। मंगलवार को आरोपी महिला तय किए गए तीन में से डेढ़ लाख रुपये छात्र के परिजनों से लेने पहुंची तो पुलिस ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। महिला को बुधवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पास के एक गांव के रहने वाले बीए के छात्र ने पुलिस को बताया कि उसे एक महिला ने कुछ दिन पहले फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद वह महिला से बात करने लगा। आरोप है कि 10 मई को महिला ने छात्र को अपने घर पर बुलाया और दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि महिला ने 18 मई को आर्य नगर थाने पर शिकायत भी दे दी। इसके बाद महिला ने पुलिस को शपथ पत्र दिया। कहा कि वह दुष्कर्म के मामले में कोई कार्रवाई नहीं कराना चाहती है। वहीं, छात्र के परिजनों ने
शिक ायत दी कि महिला हनीट्रैप में फंसा रही है। फैसले के बदले तीन लाख रुपये तय किए गए। डेढ़ लाख रुपये मंगलवार को कोर्ट के बाहर देने की बात तय की गई। इसके बाद पुलिस ने छात्र के परिजनों से संपर्क कर कोर्ट के बाहर पहुंची और महिला को डेढ़ लाख रुपये लेते रंगेहाथ्ज्ञ पकड़ लिया। वहीं पुलिस का दावा है कि महिला के पति की बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। उसका एक बेटा भी है।
विज्ञापन


पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
छात्र को हनीट्रैप में फंसाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व में भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। पास के मकड़ौली गांव के प्रॉपर्टी डीलर को भी हनीट्रैप में फंसाया गया था। हालांकि इस मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें