फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन और आश्रयदाताओं पर केंद्रीत होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मकड़ौली रेलवे क्रॉसिंग के पास गरीब रथ एक्सप्रेस में डकैती डालने वाले डकैतों को रिमांड पर लेने के बाद जीआरपी की पूछताछ दो बिंदुओं पर केंद्रित होगी। पहला बिंदु होगा कि किस स्टेशन से गिरोह ट्रेन के अंदर डकैती डालने के लिए सवार हुआ। डकैती डालने के बाद किस रास्ते से भागे और किसने आश्रय दिया। इसके बाद जीआरपी आश्रयदाताओं पर भी शिकंजा कसेगी।
विज्ञापन

बताते चले 23 जनवरी को रोहतक से चंडीगढ़ जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में मकड़ौली रेलवे क्रॉसिंग के गेट नंबर सी-7 व सी-8 के बीच में चेन पुलिंग करके डकैतों ने एक कोच में डकैती डाली। तभी से जीआरपी हरियाणा की टीमें डकैतों की तलाश में जुटी थी मगर सफलता नहीं मिली। पिछले दिनों जीआरपी सहारनपुर ने मुठभेड़ में बदमाश कर्ण, जय नारायण उर्फ नितिन गुल्लर व करन को दबोचा था। पूछताछ में उन्होंने गरीब रथ एक्सप्रेस में डकैती की वारदात कबूल की। उन्होंने बताया कि सात लोगों ने डकैती डाली थी, जिसमें से कुंदन ही जेल जा चुका है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान भागे साथी का नाम विकास, अजय व कन्हैया बताया। अब जीआरपी ने सहारनपुर जेल में बंद बदमाशों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन किया है। जीआरपी थाना प्रभारी स्नेहीराज ने बताया कि छह अथवा सात जून को बदमाश कोर्ट में पेश किए जा सकते हैं, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि डकैतों को रिमांड पर लेने के बाद वैसे तो पूछताछ के दौरान कई सवाल खड़े होंगे मगर पूछताछ का केंद्र बिंदु दो ही होंगे। उनसे पूछा जाएगा कि वह डकैती डालने के लिए किस रेलवे स्टेशन से ट्रेन के अंदर सवार हुए। उनको किसने आश्रय दिया और किस रास्ते से वाहन में सवार होकर भागे। उन्होंने बताया कि जब इन बिंदुओं के जवाब मिल जाएगा तब उनसे लूटे गए माल की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे। इसके बाद डकैतों को आश्रय देने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा और जानकारी हासिल की जाएंगी की कि अब वह कितने बदमाशों को आश्रय दे चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें