फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर घूम रहा टैग लगा गौवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित........
विज्ञापन


शहर की सड़कों पर घूम रहे टैग लगे गौवंश
: आयुक्त ने मांगी सफाई निरीक्षक से रिपोर्ट
: बोले, पिछले दरवाजे से गौवंश छोड़ने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर में एक तरफ जहां हर चौक व चौराहे पर बेसहारा गौवंश घूम रहा है, दूसरी तरफ कानों पर टैग लगा गौवंश भी दिखाई देने लगा है। निगम आयुक्त आरएस वर्मा ने सफाई निरीक्षण सुंदर से जांच कर रिपोर्ट मांगी है, ताकि उस गौशाला संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जहां से गौवंश छोड़ा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि एक माह से अचानक बेसहारा गौवंश की संख्या बढ़ गई है। निगम ने अगस्त माह में 200 से ज्यादा गौवंश पकड़कर निगम की पहरावर स्थित गौशाला में छोड़ा था, लेकिन गौशाला संचालक ने और ज्यादा गौवंश लेने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि पहले से ही गौशाला में ढाई हजार से ज्यादा गौवंश आ चुका है। ऐसे में ज्यादा गौवंश का संभालना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में निगम का गौवंश को पकड़कर गौशालाओं में छोड़ने का अभियान भी ठंडे बस्ते में चला गया है। अब सड़कों पर माडल टाउन, डीपार्क से लेकर हिसार रोड ओवर ब्रिज के नीचे तक टैग लगे गौवंश घूमते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें