एमए-1
पीड़ित दिव्यांग मोची दलबीर।
----
फाइल का पर्चा फटने पर दिव्यांग मोची को सिपाही ने पीटा
- रोडवेज अड्डे पर दिव्यांग मोची की है दुकान
- पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
फाइल सीलने के दौरान पर्चा फटने से गुस्साए एक सिपाही ने रोडवेज अड्डे पर मोची की बेरहमी से लात घुसों से पिटाई की। घायल मोची को पीजीआई में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर अब पीड़ित ने एसपी का दरवाजा खटखटाया है।
गोहाना रोड मोहल्ला निवासी दलबीर दोनों पैरों से दिव्यांग है। रोडवेज अड्डे के बाहर ही मोची की दुकान कर परिवार का पालन पोषण करता है। बताया कि बीते दिवस ही उसके पास एक सिपाही आया और फाइल को सीलने की बात कहीं। जिस पर उसने फाइल को सीलना शुरू कर दिया। आरोप है कि सीलते समय एक पर्चा फट गया। जिससे गुस्साएं सिपाही ने पहले तो उसके साथ गाली गलौच की। इसके बाद लात घुसों से उसे पीटा। आरोप है कि अब सिपाही उसे शिकायत वापस न लेने पर मारने की धमकी दे रहा है। एसपी से पीड़ित ने शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसपी जशनदीप सिंह ने मामले की जांच कराने की बात कहीं है।
---