फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

बाढड़ा।
काकड़ोली हट्ठी निवासी बुजुर्ग प्रताप सिंह की हत्या मामले में बाढड़ा थाना पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर रविवार सुबह दादरी के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित दो को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों पति-पत्नी हैं। वहीं, आरोपी पक्ष की एक महिला सहित दो लोगों को सिविल अस्पताल से रविवार सुबह भिवानी रेफर किया गया है। गौरतलब है कि शनिवार शाम काकड़ोली हट्ठी में एक परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था । इस झगड़े में प्रताप सिंह (65) की मौत हो गई थी। बाढड़ा थाना पुलिस ने दादरी के सिविल अस्पताल में पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और मृतक के बेटे प्रवीन के बयान पर परिवार की ही दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ देर रात ही केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे प्रवीन ने बताया कि शनिवार को गांव की एक बारात में गाड़ी भेजने के लिए वह बतौर चालक अपने दोस्त को लेने गया था। प्रवीन ने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो उसके पिता प्रताप व मां रोयानी के साथ उसका ताऊ राजकुमार, ताई शकुंतला, उनका बेटा शंकर व पुत्रवधु मनीषा धारदार हथियारों से लैस होकर मारपीट कर रहे थे। उसने बताया कि जब वह अपने माता-पिता को छुड़ाने के लिए आगे बढ़ा तो आरोपी मनीषा ने उसके पैर व राजकुमार ने उसके हाथ पकड़ लिए। प्रवीन ने बताया कि हमले में उसके पिता को गंभीर चोटें आई और वो उसे लेकर गोपी सीएचसी में पहुंचे लेकिन वहां चिकित्सक नहीं मिला। प्रवीन ने बताया कि अपने पिता को लेकर दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर बाढड़ा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, हत्याकांड के आरोपी राजकुमार व शकुंतला को दादरी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह उन्हें भिवानी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रविवार सुबह मृतक प्रताप सिंह का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में कराया। इस संबंध में बाढड़ा थाना प्रभारी विकास ओलहयाण ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है और इनमें से आरोपी दंपति शंकर व मनीषा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें