इंदिरा कॉलोनी में बवाल का मामला ---
क्षेत्र में तनाव, आरोपी घर से फरार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
छेड़छाड़ को लेकर इंदिरा कॉलोनी में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस दो आरोपियों के अलावा किसी की भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। सभी आरोपी घर से फ रार हैं।
आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन कोई भी सफलता पुलिस के हाथ नहीं लगी है। पुलिस मामले में अभी तक मात्र संजय व मुकेश को ही गिरफ्तार कर सकी है। दोनों आरोपी आठ माह के बच्चे जतिन हत्या के मामले में नामजद है। बता दें कि 3 जनवरी कोे इंदिरा कॉलोनी के करतारपुरा में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में फायरिंग व जमकर पथराव हुआ था। करीब एक घंटे तक चले बवाल में आठ माह के एक बच्चे जतिन की मौत हो गई थी जबकि सुनील नाम के युवक को गोली लगी थी। सुनील गिरफ्तारी के डर से पीजीआई से फरार हो गया था। घटना के पांच दिन बाद भी क्षेत्र में तनाव बरकरार है। कॉलोनी में भारी संख्या मेें पुलिस बल तैनात है। स्थिति को देखते हुए अभी तक एरिया से पुलिस फोर्स को नहीं हटाया गया है। शहर थाना प्रभारी भी समय समय पर गश्त कर रहे हैं।