फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोम नदी पर बना पुल खतरनाक, रोक के बावजूद गुजर रहे ओवरलोड वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कभी भी गिर सकता है एनएच 73 ए पर बना पुल
यमुनानगर । जगाधरी पावंटा साहिब नेशनल हाइवे नंबर 73 ए पर सोम नदी का पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है। दोनों तरफ आधे से ज्यादा रेलिंग टूट चुकी है। कुछ समय पहले एनएचएओ ने ईंटों की दीवार बनाई थी। जो कुछ ही दिन के बाद टूट कर गिर गई। एनएचएआई ने इस पुल को खतरनाक घोषित कर दिया है। इसके बावजूद यहां से ओवरलोड ट्रक गुजर रहे हैं। जिससे यह पुल कभी भी गिर सकता है।

चेतावनी बोर्ड लगाएं ।
ग्रामीण राहुल, मामचंद, फकीरचंद, गौरव, गुलशन व संजू का कहना है कि नेशनल हाइवे से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों की वजह से छछरौली के पास लगे सोम नदी का पुल भी ओवरलोड वाहनों की वजह से हिलने लगा है। पुल की नाजुक हालत को देखते हुए विभाग की तरफ से पुल के दोनों तरफ चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी दिन ओवरलोड वाहनों की वजह से सोम नदी का पुल भी धराशाई हो जाएगा। क्षेत्र की जनता का संपर्क जिले से पूरी तरह से कट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जसविंदर सिंह का कहना है कि सोम नदी का पुल को खतरनाक घोषित कर दिया है। इसके क्षतिग्रस्त होने में ओवरलोड वाहनों का बड़ा हाथ है। इस बारे में जिला उपायुक्त को लेटर भी लिख दिया गया है कि सोम नदी के पुल की हालत नाजुक है वह किसी भी समय ढह सकता है। पुल से ओवरलोड वाहनों का गुजरना बंद किया जाए। ओवरलोड वाहनों के चेतावनी रूप पुल के दोनों साइड बोर्ड लगाया गया है।
फोटो नंबर 28 से 31
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें