फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोर गांव में युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल पूर्व जेल से छूटे किसान की रंजिश में गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

- सांपला के करोर गांव में कार और बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
- जवाब में किसान ने भी की फायरिंग, बाद में लाइसेंसी पिस्टल भी लूट ले गए आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक/सांपला।
सांपला थाना क्षेत्र के करोर गांव में वर्षों पुरानी रंजिश में शुक्रवार की शाम खेत में जा रहे किसान की बाइक और कार सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान एक साल पूर्व हत्या के मामले में जेल से छूट कर आया था। आरोपी किसान की लाइसेंसी पिस्टल भी लूटकर ले गए। परिजनों ने रंजिश के चलते हत्या का दावा किया है। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे करोर गांव निवासी किसान आनंद अपनी कार में सवार होकर डीघल मार्ग पर स्थित अपने खेतों में जा रहा था। बताया गया कि गांव के बाहर से ही कार सवार बदमाशों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। गाड़ी जैसे ही मोड़ पर पहुंची तो कार सवारों ने पीछे से आनंद की कार में जोरदार टक्कर मारी। आनंद ने कार को दौड़ाने का प्रयास किया तो सामने से आ रही एक अन्य कार ने आनंद की कार में टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवारों ने किसान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। किसान ने जान बचाने के लिए जवाब में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की और जान बचाने के लिए वह कार को सड़क पर ही खड़ी कर खेतों की तरफ भागने लगा। बदमाशों ने पीछा कर खेतों में ही आनंद की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाइसेंसी पिस्टल को भी अपने साथ ले गए। हमलावर अपनी एक कार और बाइक को मौके पर ही छोड़ गए हैं। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों को तलाश किया मगर उनका कोई पता नहीं लग सका। घटना स्थल से गोली के छह खोखे भी बरामद किए गए है।
विज्ञापन

मृतक के भाई धर्मपाल ने बताया कि वर्ष 2001 में गांव के ही व्यक्ति से रंजिश में परिवार के सेवकराम की हत्या कर दी थी। इसके बाद से अब तक दोनों पक्षों के 17 लोगों की हत्या हो चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव में चल रही रंजिश में ही आनंद की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी जांच कर रही है। अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
- गजेंद्र सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें