फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट नेता अशोक बल्हारा के घर हमले में गिरफ्तार जोगिंदर जोगा को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
जाट नेता बल्हारा के घर हमले में गिरफ्तार जोगिंद्र जोगा को मिली जमानत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और जसिया में निर्माणाधीन छोटूराम धाम के चौकीदार के साथ मारपीट मामले में गिरफ्तार जोगिंद्र शास्त्री उर्फ जोगा को बुधवार को कोर्ट से जमानत मिल गई। कोर्ट की ओर से बांड भरवाकर उन्हें जमानत दे दी गई। जोगिंद्र जोगा का कहना है कि उनका पूरे मामले और राहुल दादू से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

दरअसल अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव कृ ष्ण लाल हुड्डा ने पीजीआई थाने शिकायत दी थी कि 26 फरवरी शाम करीब साढ़े पांच बजे वह देव कॉलोनी में समिति के राष्ट्रीय महासचिव अशोक बल्हारा के घर पर मौजूद थे। आरोप है कि तभी कार में सवार राहुल दादू समेत 20 से 25 लोग जबरन घर में घुस आए। राहुल दादू, जगपाल, जसबीर, नरेंद्र और नवीन ने उनके और अशोक बल्हारा के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में पीजीआई थाने में केस दर्ज किया गया था। दूसरी एफआईआर सदर थाने में राहुल दादू सहित जसबीर, जगपाल निजामपुर, नरेंद्र बल्हारा, अंकित कादियान, जोगिंद्र उर्फ जोगा, लाला उर्फ प्रदीप, राजेश रूखी को नामजद कर 20 अन्य के खिलाफ दर्ज की गई थी। पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षा और कौशल विकास संस्थान छोटूराम धाम जसिया के चौकीदार अमित उर्फ काला के बयान पर कार्रवाई की थी। इस मामले में जोगिंद्र उर्फ जोगा की गिरफ्तारी हुई थी, जिसमें उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें