फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महम के व्यापारी से लूटे थे पौने दो लाख रुपये, गौतम उर्फ गोलू शातिर बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में काबू होने वाले एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे
विज्ञापन

महम के व्यापारी से लूटे थे पौने दो लाख रुपये, गौतम उर्फ गोलू है शातिर बदमाश
- फरीदाबाद की बोस्टल जेल से हो गया था फरार

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए दोनों आरोपी गौतम उर्फ गोलू और शुभम उर्फ अतुल ने पुलिस पूछताछ में कई वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों ने गुरुग्राम के अलावा रोहतक और महम में भी हत्या, लूट सहित अन्य वारदात कीं। फरवरी में आरोपियों ने महम के एक व्यापारी से करीब पौने दो लाख रुपये लूटे थे। इसके अलावा आरोपी गुरुग्राम के डबल मर्डर में भी संलिप्त रहे हैं। आरोपी गौतम उर्फ गोली शातिर किस्म का बदमाश है। कुछ दिन पहले उसकी बाइक के सामने एक अन्य बाइक सवार आ गया था। इसी बात को लेकर आरोपी ने बाइक सवार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीआईए टू ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
सीआईए टू ने मंगलवार रात को मुठभेड़ के दौरान गुरुग्राम के गांव गाड़ौली निवासी गौतम उर्फ गोलू और शुभम उर्फ अतुल को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी आउटर बोहर बाईपास के पास लूट की फिराक में बाइक पर घूम रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी। बाद में पुलिस ने दोनों को दबोच लिया था। आरोपियों के पास अवैध हथियार बरामद किए गए थे।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
एएसआई संजीत ने बताया कि जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। दोनों ने छह फरवरी को महम के सिटी दरवाजा के पास व्यापारी से एक लाख 72 हजार रुपये लूट लिए थे। इसके अलावा भी आरोपियों ने अन्य वारदात का खुलासा किया है। गौतम उर्फ गोलू नाम का आरोपी शातिर बदमाश है।
विज्ञापन


गौतम उर्फ गोलू का आपराधिक रिकॉर्ड
- आरोपी ने जून 2016 में अपने साथियों के साथ मिलकर गुरुग्राम में शीतला माता मंदिर के पास ईस्माइल नामक युवक की हत्या की थी।
- 2 जून 2016 को गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को अवैध हथियार सहित काबू किया था।
- अक्तूबर 2016 में आरोपी एनआईटी फरीदाबाद स्थित बोस्टल जेल से फरार हो गया था।
- आरोपी ने अक्तूबर 2016 में अर्जुन नगर गुरुग्राम से एक औरत से चेन छीनी थी।
- आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2017 में गाड़ोली गांव में डबल मर्डर को अंजाम दिया था।
- आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 6 फरवरी 2018 को महम में सिटी दरवाजे के पास सुनार से लूट को अंजाम दिया था।
- आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फरवरी 2018 मे गांव बसई (गुरुग्राम) में पिस्तौल दिखा बाइक लूटी थी।

आरोपी शुभम उर्फ अतुल के खिलाफ दर्ज केस
आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर छह फरवरी को महम में सिटी दरवाजे के पास सुनार से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। 28 जुलाई 2017 को आरोपी और उसके साथियों को लूट की साजिश रचते काबू किया था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फरवरी 2018 में गांव बसई (गुरुग्राम) में पिस्तौल दिखा बाइक लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें