अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, बाइक चोरी की 2 वारदातों का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ पर आरोपी से बाइक चोरी की 2 वारदातों का खुलासा किया है। आरोपी से दोनोें बाइक बरामद कर ली गई है। आरोपी को कोर्ट मेें पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया के उनको सूचना मिली थी कि गांव बहु अकबरपुर स्थित श्यामजी मंदिर के पास एक युवक अवैध हथियार सहित किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा है। इस पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से गांव सिसर खास निवासी बलराम उर्फ मोंटी को काबू किया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। जांच में पाया गया कि आरोपी बलराम पक्षी पालन का कार्य आरोपी के खिलाफ ट्रैक्टर चोरी के 2 मामले व अवैध शराब रखने का एक मामला राजस्थान में दर्ज है। आरोपी ने बाइक चोरी की दो वारदात का खुलासा किया। आरोपी ने करीब डेढ़ महीने पहले गांव बलम्बा में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास से एक बाइक चोरी की थी साथ ही 12 दिन पहले गांव बड़ेसरा (भिवानी) से एक बाइक चोरी की थी।