फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 गाड़ियों का नकली इंश्योरेंस कर निशान मोटर एजेंसी के 4.60 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
20 गाड़ियों का नकली इंश्योरेंस कर 4.60 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

- ठग कुछ समय पहले एक मोटर एजेंसी पर इंश्योरेंस एजेंट के रूप में करता था काम

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एक आरोपी ने गाड़ियों का नकली इंश्योरेंस कर मोटर एजेंसी के 4.60 लाख रुपये ठग लिये। आरोपी एजेंसी में ही बतौर इंश्योरेंस एजेंट के रूप में काम करता था। एजेंसी संचालक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शहर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मकड़ौली गांव के राज कुमार ने बताया कि उसकी सुखपुरा चौक पर बीए निसान मोटर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की एजेंसी है। उनकी एजेंसी पर हिसार सातरोड़ स्थित विजय विहार कॉलोनी निवासी संदीप गाड़ियों का इंश्योरेंस का काम करता था। राजकुमार का आरोप है कि संदीप ने इंश्योरेंस के लिए आयी 20 गाड़ियों के धोखाधड़ी करके नकली कागज थमा दिया। जांच में पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। संदीप ने वाहन मालिकों से 4 लाख 60 हजार रुपये लिए लेकिन पेपर नकली दिए। इस संबंध में जब कंपनी के अधिकारियों ने उससे पूछताछ की तो संदीप ने कहा कि उसके मन में लालच आ गया था। इसके बाद कंपनी की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। जांच में पता चला कि संदीप वाहन मालिक से इंश्योरेंस के रुपये ले लेता था। फिर कंप्यूटर से एक नकली इंश्योरेंस कॉपी निकालकर ग्राहक को दे देता था। इनका कोई रिकार्ड कंपनी में नहीं होता था। एजेंसी संचालक ने मांग की है कि आरोपी द्वारा कंपनी के ठगे हुए रुपये वापस करवाए जाएं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें