फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ीसा के दस लोग हरियाणा में करा रहे नशीले पदार्थों की तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ओडिशा के दस से अधिक लोग हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं। छह हजार में करीब एक किलो गांजा हरियाणा के लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। सीआईए-2 की पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। सीआईए-2 ने गिरोह के फरार गुर्गों की तलाश में छापामारी की मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह और उनकी टीम ने उड़ीसा से तस्करी कर लाए गए 25 किलो गांजे के साथ चार आरोपियों को पकड़ा था। पकड़े गए आरोपियों में उड़ीसा निवासी रत्नाकर, सीमांचन और रोहतक के भगवतीपुर गांव के रहने वाले संजय और रविंद्र कुमार शामिल थे। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी।
सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि पिछले करीब छह माह से उड़ीसा के दस से अधिक लोग गांजे और अन्य नशीले पदार्थों को रोहतक, सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, झज्जर, भिवानी में सप्लाई कर रहे थे। गिरोह की खासियत है कि उड़ीसा के रहने वाले गुर्गे नशीले पदार्थ को पहुंचाने के लिए खुद कार में सवार होकर पहुंचते है। जिन्हें नशीला पदार्थ पहुंचाने के बदले दस से बीस हजार रुपये तक दिए जाते है। सीआईए 2 प्रभारी आजाद सिंह का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें