सुबह पकड़े आरोपी को नहीं छोड़ती पुलिस तो नहीं होता हत्याकांड
मृतक आनंद के भाई ने पुलिस शुक्रवार की सुबह जानलेवा
-गांव में चल रहे रंजिश के चलते आधा दर्जन से अधिक परिवार कर चुके है पलायन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आनंद हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। पीड़ित परिवार ने दावा किया है कि जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को सांपला चौकी पुलिस ने पकड़ लिया था। जिसे दोपहर के समय छोड़ दिया गया। छूटने के बाद ही उसने अन्य के साथ मिलकर हत्याकाँड को अंजाम दिलाया। गांव में चल रही रंजिश के चलते अब तक आधा दर्जन परिवार पलायन कर जा चुके है।
मृतक के भाई धर्मपाल ने बताया कि तीन माह पूर्व जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह ही गिरफ्तार कर लिया था। मगर उसकी जमानत होने की बात कहते हुए उसे छोड़ दिया गया। आरोप है कि इसके बाद पुलिस द्वारा छोड़े गए उक्त आरोपी ने ही अन्य के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिलाया। धर्मपाल का कहना है कि यदि पुलिस आरोपी को नहीं छोडती तो शायद आनंद की जान बच सकती थी। उधर पीड़ित परिवार के अब तक छह घर के लोग गांव से पलायन कर चुके है। रंजिश में अन्य की भी जान जा सकती है।
---
शव का नहीं करेंगे अंतिम संस्कार
धर्मपाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन परिवार की सुरक्षा की तरफ कतई गंभीर नहीं है। आज वह पोस्टमार्टम के बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। जब तक उनकी मांगो को नहीं माना जाएगा शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
--
बीस के खिलाफ मुकदमा
सांपला एसएचओ प्रवीण कुमार का कहना है कि आनंद हत्याकाँड में बीस को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुरानी रंजिश को लेकर ही आनंद की हत्या की गई है। अब तक 18 लोगों की हत्या होने की बात सामने आई है।