अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आसन गांव में खेत से चारा लेने गई एक मंदबुद्धि महिला का रविवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण कर लिया गया। इस संबंध में सांपला थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
आसन के एक युवक ने पुलिस को शिकायत मेें बताया कि उसकी बहन मानसिक तौर पर कमजोर है। वह सही तरीके से बोलने में भी असमर्थ है। रविवार शाम को बस स्टैंड मुख्य मार्ग के पास खेत में चारा लेने गई थी। काफी देर होने पर जब वह नहीं लौटी तो परिजन खेतों में पहुंचे। यहां पर न मिलने से आसपास तलाश की। रात भर तलाश करने के बाद परिजनों ने सुबह सांपला थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की शिकायत दी।