फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियारों से हमला कर बाप बेटे को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमला कर बाप और बेटे को किया घायल
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी स्थित महावीर कालोनी में तीन युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर बाप-बेटा को घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

महावीर कॉलोनी निवासी पवन कुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके चाचा कुंदन लाल की कालोनी के ही मोहित के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय लोगों ने इन दोनों को समझा कर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से मोहित उसके अंकल से रंजिश रखने लगा। 15 जून को रात नौ बजे उसका अंकल अपने लड़के पंकज के साथ कालोनी में ही किसी काम से जा रहा था। रास्ते में मोहित ने अपने दोस्तों प्रिंस और हरभजन सिंह के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया और उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन दोनों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें