फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सदर थाना क्षेत्र के ताजा माजरा गांव में देर रात बाइक सवार तीन लोगों ने पूर्व पोस्ट मास्टर के भाई की सात गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर भागते वक्त हवाई फायरिंग करते हुए हत्यारों ने कहा कि काम तमाम कर दिया। एएसपी मकसूद अहमद और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हालांकि, हत्या की वजह का पता नहीं लगाया जा सका है।
विज्ञापन

ताजा माजरा गांव निवासी 71 वर्षीय रामपाल के बेटे विनोद कुमार की करीब पांच वर्ष पूर्व बीमारी के बाद मौत गई थी। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है और घर में अकेले रहते थे। वीरवार देर रात करीब 9:30 बजे बाइक सवार तीन बदमाश उनके घर आए और उनकी सात गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के वक्त रामपाल चारपाई पर लेटे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि भागते वक्त हत्यारों ने हवाई फायरिंग की और कहा कि काम तमाम कर दिया। हत्यारों ने भागते वक्त 10 राउंड हवाई फायर किए। रामपाल का भाई महेंद्र पूर्व में डाक विभाग में पोस्ट मास्टर था जबकि उनका भतीजा दीपक सरकारी अध्यापक है। महेंद्र की भी बीमारी के कारण मौत हो गयी थी।

बोले एएसपी
गोली मारकर रामपाल की हत्या की गई है। चेहरे के अलावा गर्दन और छाती में गोली मारी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

-मकसूद अहमद, एएसपी रोहतक

किसी नजदीकी पर शक, जमीन हो सकती है हत्या की वजह
पुलिस को आशंका है कि किसी नजदीकी ने ही रामपाल की हत्या की है। पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। मृतक के भतीजे दीपक ने बताया कि उसके ताऊ रामपाल के पास करीब पांच किला जमीन है। कुछ दिन पूर्व ही उसने आधा किला जमीन को बेच दिया था, जिसका कुछ लोगों ने विरोध भी किया था। रामपाल का पोता कारौर में अपनी बुआ के साथ रहता है।

ईमानदार और हंसमुख प्रवृत्ति का था रामपाल
गांव के सरपंच पति नरेंद्र ने बताया कि रामपाल ईमानदार होने के साथ-साथ हंसमुख प्रवृत्ति का था। वह गांव में होने वाले सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर भागीदारी करता था। परिवार के सदस्यों ने किसी से रंजिश होने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें