फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपला 2

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे रोडपर बदमाशों ने हलवाई पर तानी पिस्तौल, शोर मचाने पर भागे
विज्ञापन

फोटो -2 वारदात के बाद हलवाई की दुकान पर पहुंचे लोग व पुलिस सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की फुटेज देखते हुए।
3 नबर घटना की सुनकर दुकान पर जमा हुई भीड़।
4 नबंर सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाश दुकानदार पर पिस्तौल ताने हुए।
अमर उजाला ब्यूरो
संापला। रेलवे रोड स्थित सीताराम की मिठाई की दुकान पर बाइक से आए दो बदमाशों ने हलवाई पर पिस्तौल तानकर लूटने का प्रयास किया। दुकानदार द्वारा शोर मचाने पर बदमाश उल्टे पैर दौड़ पड़े। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक बदमाश का चेहर कैद हो गया है। इसकी पुलिस ने फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार शाम साढ़े आठ बजे दुकानदार कवरभान व उसके बेटे दुकान पर थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन की ओर से एक बाइक दुकान के बहार आ कर की। दो युवक बाइक से नीचे उतरे। एक दुकान के अंदर आया और कुर्सी पर बैठे दुकानदार कवरभान पर पिस्तौल तान दी। गल्ले में जितनी राशि है सब निकालकर देने की धमकी दी। दुकानदार व उसके अन्य परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया। कवरभान जान बचाने के लिए शोर मचाता हुआ अंदर की और दौड़ पड़ा। शोर सुनकर आस-पास के दुकानदार भी आ आने लगे। इससे पकड़े जाने के डर से बदमाश फौरन बाइक पर सवार होकर मेन बाजार की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुआ चेहरा
कवभान ने दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। वारदात के दौरान की सारी घटना कैमरे में कैद हो गई। बदमाशों की उम्र करीब 20-22 साल है।

तीन घंटे पहले डीएसपी ने ली थी क्राइम मीटिंग
कस्बे के अलावा पूरे इलाके में बढ़ती घटनाओं को लेकर शनिवार शाम ही डीएसपी गजेंद्र सिंह ने थाना सांपला व कंसाला, आईएमटी व खरावड़ पुलिस चौकी इंचार्जों की क्राइम मीटिंग ली थी। सभी को इलाके के बढ़ती वारदातों पर नियंत्रण करने का पाठ पढ़ाया। मीटिंग के तीन घंटे बाद ही शाम को बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया।
विज्ञापन

एक महीने में दूसरी वारदात : कस्बे में एक महीने के अंदर दुकानदार से हथियारों के बल पर लूट करने की दूसरी वारदात है। इससे पहले दिनदहाड़े पांच बदमाशों ने हथियारों के बल पर तीन दुकानदारों से हजारों रुपए लूट लिए थे। कस्बे में बढ़ रही वारदातों को लेकर व्यापारी वर्ग दहस्त में है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से कानूनी व्यवस्था कायम करने ओर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें