फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में क्राइम ग्राफ बढ़ा: रोहतक के सापला में युवक की हत्या, आरोपियों ने खंड कार्यालय के पास शव फेंका

Fri, 19 Jul 2024 11:44 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक के आईएमटी थाना क्षेत्र के रुड़की गांव निवासी एक युवक ने शुक्रवार तड़के रुड़की आसान रोड पर स्थित अपने खेत में जाकर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की उम्र करीब 22 वर्ष है और आत्महत्या के कारणों का अभी पुलिस पता नहीं चला है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के सापला थाना क्षेत्र के कार्यालय खंड शिक्षा विभाग के पास एक युवक की हत्या कर शव फेक दिया। युवक के चेहरे पर चोट के निशान है और कपड़े भी मारपीट के दौरान अस्त व्यस्त मिले हैं। हालांकि अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


सापला थाना क्षेत्र के कार्यालय खंड शिक्षा विभाग के पास एक युवक की हत्या कर दी गई युवक के चेहरे पर चोट के निशान है और मुंह से खून निकल रहा है। इसके अलावा युवक की शर्ट के बटन भी टूटे हुए हैं और जाहिर होता है कि मारपीट और किस स्थान के दौरान युवक की मौत हुई है।

हालांकि सापला पुलिस का कहना है कि अभी नहीं कहा जा सकता कि युवक की हत्या हुई है। युवक के चेहरे से खून निकला हुआ है और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने पेड़ से फंदा लगा कर दी जान

रोहतक के आईएमटी थाना क्षेत्र के रुड़की गांव निवासी एक युवक ने शुक्रवार तड़के रुड़की आसान रोड पर स्थित अपने खेत में जाकर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की उम्र करीब 22 वर्ष है और आत्महत्या के कारणों का अभी पुलिस पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि युवक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें