फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राजनीतिक विज्ञान में दाखिला लेने का क्रेज, नेकीराम में आए छह गुना आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर (मास्टर) पाठ्यक्रम के लिए दाखिला प्रक्रिया चल रही है। उच्चतर शिक्षा विभाग के अनुसार, 28 जुलाई को स्नातकोत्तर में आवेदन की अंतिम तिथि रही। एमए राजनीतिक विज्ञान के लिए 60 सीटों पर 370 आवेदन आए हैं, जो सीटों से छह गुना आवेदन हैं।
स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया समापन की ओर है। वहीं, स्नातकोत्तर की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग की ओर से 16 से 28 जुलाई को आवेदन के पोर्टल खोला गया। इसमें जिले के 13 स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में कहीं सीटों के बराबर तो कहीं सीटों से दो से तीन गुना आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में एमएम अंग्रेजी के लिए अभ्यर्थियों ने सीटों से पांच गुना आवेदन किए हैं। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, रोहतक में कला स्नातकोत्तर-भूगोल की 40 सीटों के लिए 128 आवेदन किए आए हैं, जो कुल सीटों से तीन गुना अधिक है।
विज्ञापन

अन्य पाठ्यक्रमों में अभ्यर्थियों का महाविद्यालयों की पसंद अनुसार रुझान है। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के प्राचार्य शमशेर हुड्डा ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 28 जुलाई तक आवेदन पोर्टल का खोला गया है। हालांकि, अभ्यर्थियों की मांग के अनुसार आवेदन तिथि को बढ़ाया जा सकता है। शेड्यूल के मुताबिक, 31 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी।
-
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय, रोहतक।
पाठ्यक्रम कुल सीट कुल आवेदन
1. कला स्नातकोत्तर-अर्थशास्त्र 60 111

2. कला स्नातकोत्तर-अंग्रेजी 60 310

3. कला स्नातकोत्तर-भूगोल 40 246

4. कला स्नातकोत्तर-हिंदी 60 194

5. कला स्नातकोत्तर-राजनीति विज्ञान 60 371

6. वाणिज्य स्नातकोत्तर 60 166

7. विज्ञान स्नातकोत्तर-वनस्पति विज्ञान 60 125

8. विज्ञान स्नातकोत्तर-रसायन विज्ञान 40 116

9. विज्ञान स्नातकोत्तर-गणित 40 141

10. विज्ञान स्नातकोत्तर-भौतिकी 40 127

11. स्नातकोत्तर डिप्लोमा कंप्यूटर एप्लीकेशन 60 100
-


राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, रोहतक।
पाठ्यक्रम कुल सीट कुल आवेदन

1. कला स्नातकोत्तर-अर्थशास्त्र 60 61
2. कला स्नातकोत्तर-भूगोल 40 128

3. कला स्नातकोत्तर-हिंदी 60 133

4 कला स्नातकोत्तर-इतिहास 60 157

5. स्नातकोत्तर-वाणिज्य 60 127
6. विज्ञान स्नातकोत्तर-कंप्यूटर विज्ञान 60 58
7. विज्ञान स्नातकोत्तर-गणित 60 88

8. विज्ञान स्नातकोत्तर-भौतिकी 60 72

9. स्नातकोत्तर डिप्लोमा कंप्यूटर एप्लीकेशन 30 33
-
राजकीय महाविद्यालय, सांपला।
पाठ्यक्रम कुल सीट कुल आवेदन
1. कला स्नातकोत्तर-भूगोल 40 34

2. कला स्नातकोत्तर-हिंदी 40 58

3. स्नातकोत्तर वाणिज्य 40 30

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें