फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: युवाओं में ब्लैक और ब्राउन लेदर के जूतों का क्रेज

Sun, 23 Nov 2025 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- शॉपिंग कॉम्प्लेक्स महेंद्रगढ़ में शोरूम से जूते  खरीदते  ग्राहक--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सर्दी के मौसम शुरू होते ही फुटवियर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। पुरुषों के लिए ब्लैक, ब्राउन लेदर शूज के जूते सबसे अधिक पसंद कर रहे है। जबकि युवाओं में लोफर और पार्टी वियर जूतों की मांग अधिक है। वहीं महिलाओं में हाई हील सैंडल और गोल्डन, सिल्वर कलर के फुटवियर व फैंसी चप्पल की बिक्री में भी तेजी आई है।
विज्ञापन

शहर की प्रमुख जूता दुकानों पर सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। दुकानदार भी शाोरूम व दुकानों के बाहर नए डिजाइनों के फुटवियर सजाया जा रहा है। युवा मनपसंद नए जूते खरीदने के लिए शोरूम में पहुंच रहे है।
भीड़ को देखते हुए व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। इस सीजन में बिक्री में करीब 40 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जूता दुकानदारों के अनुसार प्रतिदिन सैकड़ों ग्राहक सर्दी के लिए व साथ ही शादी व रिसेप्शन जैसे कार्यक्रमों के लिए जूते खरीदने पहुंच रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि आने वाले कुछ हफ्तों तक यही रफ्तार बनी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इससे फुटवियर व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। एक तो सर्दी का मौसम शुरू हो गया है वहीं दूसरी विवाह-शादियों का सीजन में जूतों की बढ़ी बिक्री ने न केवल व्यापार को बढ़ावा दिया है बल्कि स्थानीय बाजार में आर्थिक गतिविधियों को भी गति दी है।

-
बॉक्स
प्रतिदिन छोटी दुकानों में भी 15 से 20 हजार रुपये की दैनिक बिक्री हो रही है जबकि बड़ी दुकानों में यह आंकड़ा 80 हजार से तक पहुंच रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कारोबार में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी जा रही है।-हिमांशु, दुकानदार

बॉक्स

सर्दी के मौसम के चलते ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ी है। लोग अब सस्ते के बजाय ब्रांडेड और टिकाऊ फुटवियर को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं, युवाओं में स्टाइलिश डिजाइन वाले जूतों की डिमांड अधिक है।-तुलसीराम शर्मा, दुकानदार

फोटो संख्या:67- शॉपिंग कॉम्प्लेक्स महेंद्रगढ़ में शोरूम से जूते  खरीदते  ग्राहक--संवाद

फोटो संख्या:67- शॉपिंग कॉम्प्लेक्स महेंद्रगढ़ में शोरूम से जूते  खरीदते  ग्राहक--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें