फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से दरिंदगी केस : डॉक्टर की रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास व कुकर्म की धारा जोड़ी, पत्नी, सास व साली फिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के एक गांव के युवक से दरिंदगी केस में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने डॉक्टर की रिपोर्ट पर केस के अंदर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व कुकर्म की धारा भी जोड़ दी है। साथ ही केस में आरोपी पत्नी, सास व साली को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। जबकि दो आरोपी साले अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिसमें एक आरोपी नाबालिग हैं। एएसपी हेमेंद्र मीणा ने मीडिया के सामने पुलिस लाइन में यह खुलासा किया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया कि युवक की शादी 12 साल पहले हुई थी। उसने जमीन बेची थी। साथ ही प्लॉट का सौदा करने की तैयारी कर रहा था। इस बात को लेकर पति व पत्नी के बीच झगड़ा रहता था। 28 मार्च को पति व पत्नी के बीच फिर विवाद हो गया। पत्नी ने अपने मायके से मां, बहन व भाईयों को बुला लिया। आरोप है कि ससुराल वालों ने युवक को बांधकर न केवल मारपीट की, बल्कि गुप्तांग में मिर्च लगाकर डंडा डाल दिया। युवक को उसकी बहन व बहनोई ने पीजीआई में दाखिल कराया। पुलिस ने मामले में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था। जमानती धाराओं के चलते आरोपियों को थाने से ही जमानत मिल गई थी।
अब डॉक्टर की रिपोर्ट ली गई। रिपोर्ट के आधार पर केस के अंदर आईपीसी की धारा 307 व 377 जोड़ी गई है। इसके चलते दोबारा से युवक की आरोपी पत्नी, साली व सास को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके दो आरोपी सालों की तलाश जारी है, जिनमें एक नाबालिग है। उधर, पीजीआई में भर्ती युवक की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

बाक्स
स्वयं घोषित पुरुष आयोग ने की थी एसपी से बात
घटना की सूचना पाकर स्वयं घोषित पुरुष आयोग की चेयरमैन बरखा त्रेहान रोहतक पहुंची और घायल व उसके रिश्तेदारों से मुलाकात की। इसके बाद एसपी से बात की। पुलिस ने डॉक्टर की दोबारा सलाह ली। अब हत्या के प्रयास व कुकर्म की धारा जोड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें