फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन दोस्ती कर सहमति संबंध में रह रहा युगल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ऑनलाइन दोस्ती कर भिवानी के गोपालवास में सहमति संबंध में रह रहे युगल को रोहतक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस 28 दिसंबर को जब युवती को लेकर जा रही थी, तब रास्ते में लड़के और उसके परिजनों ने जबरन युवती को गाड़ी से उतारा और साथ ले गए। साथ ही कागजात भी छीन लिए। पुलिस ने सोमवार को लड़के व लड़की को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। युगल के वकील ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। मामले में अगली सुनवाई 31 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के वकील सुशील पांचाल ने बताया कि भिवानी जिले के गांव गोपालवास निवासी 23 वर्षीय युवक इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहता था, जहां उसकी दोस्ती उत्तराखंड स्थित हल्द्वानी की एक 21 वर्षीय युवती से हो गई। दिसंबर में दोनों भिवानी आकर सहमति संबंध में रहने लगे। इसके लिए हिसार कोर्ट परिसर से कार्ड भी बनवाया। उधर, लड़की के परिजनों ने नैनीताल पुलिस को बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। नैनीताल पुलिस लड़की को तलाश करते हुए भिवानी पहुंच गई। आरोप है कि जब 28 दिसंबर को नैनीताल पुलिस लड़की को लेकर उत्तराखंड ले जा रही थी, तब लड़का भी साथ ही सवार हो गया। पुलिस जब युगल को लेकर रोहतक के पास ड्रेन नंबर आठ के पास पहुंची तो पीछे से एक कार आकर रुकी और जबरन गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद कार का शीशा तोड़कर लड़की को उतारा और नैनीताल पुलिस से कागजात छीन लिए। रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थाने में नैनीताल पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व कागजात छीनने का केस दर्ज कराया था।
.......
सरकारी ड्यूटी में डाली थी बाधा
जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि नैनीताल पुलिस ने जब युवती को बरामद किया, तब वह भिवानी कोर्ट में बयान दर्ज करवाना चाहती थी, क्याेंकि लड़की बालिग है। कोर्ट उस समय तक बंद हो चुकी थी। ऐसे में पुलिस लड़की को अपने साथ नैनीताल ले जाने लगी। युवक ने कहा कि वह भी साथ जाएगा। इसके बाद जब पुलिस युगल को लेकर रोहतक के पास पहुंची तो उसे पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़कर लड़की को छुड़वा लिया गया। साथ ही युवक ने जांच अधिकारी से केस से जुड़े कागजात छीन लिए। लड़की को सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

...........
लड़की बालिग, नहीं थी उत्तराखंड पुलिस के पास एफआईआर
हलद्वानी की लड़की बालिग है, जिसकी उम्र 21 साल है। साथ ही युगल ने सहमति संबंध में रहने के लिए कागजात भी बनवा रखे हैं। इतना ही नहीं, नैनीताल पुलिस ने कोई केस भी दर्ज नहीं कर रखा था। फिर क्यों पुलिस युगल को अपने साथ लेकर जा रही थी। सभी बातों को कोर्ट के सामने 31 जनवरी को रखा जाएगा।
विज्ञापन

- एडवोकेट सुशील पांचाल, वकील बचाव पक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें