फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निगम की चेतावनी...नए बस स्टैंड के नजदीक सोमवार-शुक्रवार को न लगाई जाए सब्जी मंडी

Sun, 10 Aug 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नए बस स्टैंड के नजदीक राजीव गांधी स्टेडियम रोड पर पार्किंग के अंदर लग रही साप्ताहिक सब्जी मंडी न लगाई जाए। निगम की तरफ से शनिवार को टीम इंस्पेक्टर गुरुदेव के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और सोमवार को मंडी लगाने की हिदायत दी। निगम की चेतावनी से सब्जी विक्रेताओं में रोष है।
विज्ञापन

निगम की टीम शुक्रवार शाम अस्थायी सब्जी मंडी में पहुंची। रेहड़ी व फेरी लगाने वालों को कहा कि यहां रेहड़ी न लगाएं। इससे न केवल रोड जाम हो जाता है बल्कि मार्केट की पार्किंग है। मंडी हटाने के लिए लिखित में शिकायत आई है।
रेहड़ी विक्रेताओं ने कहा कि पहले साप्ताहिक मंडी पावर हाउस पर लगती थी। वहां से मंडी हटवाकर नए बस स्टैंड के नजदीक जगह दी। वे न केवल सफाई करवाते हैं बल्कि 50-50 हजार का लोन भी ले रखा है। अगर मंडी नहीं लगाई तो उनका कारोबार बंद हो जाएगा। फिर वे लोन कहां से भरेंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार कह रही है कि आत्मनिर्भर बनो, मंडी नहीं लगेगी तो कैसे आत्मनिर्भर बनेंगे। विक्रेताओं ने कहा कि उनके बच्चों के पास नौकरी नहीं है। सब्जी बेचकर बच्चों का गुजारा कर रहे हैं। तर्क दिया कि मंडी लगाने पर आसपास के लोगों में एतराज नहीं है और न ही यहां पर रोड जाम होता है। निगम के इंस्पेक्टर गुरुदेव ने कहा कि यह मार्केट की पार्किंग है अब यहां पर मार्केट बन गई है। लिखित में शिकायत आई है कि मंडी बंद करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें