फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सात घंटे में निगम ने सील किए 15 होटल, तीन पीजी, दो फैक्टरी और तीन काॅम्पलेक्स

विज्ञापन
प्र​तिष्ठान को सील करने के दौरान रसीद देते नगर निगम प्रॉपटी टैक्स के अ​धिकारी और कर्मचारी। विज्
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम प्रशासन चालू वित्त वर्ष के बिल्डिंग फीस व प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के टारगेट पूरे नहीं कर सका, जबकि निगम का खजाला खाली है। होली के तुरंत बाद निगम ने सख्त कदम उठाते हुए वीरवार को सात घंटे चले सीलिंग अभियान के तहत 15 होटल, तीन पीजी, दो फैक्टरी व तीन काॅम्पलेक्स सील कर दिए। जबकि एक पीजी संचालक ने 4 लाख 77 हजार रुपये का चैक जमा करवाया है। शुक्रवार को निगम की टैक्स ब्रांच का सिलिंग अभियान जारी रहेगा। साथ ही निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा दोपहर चार बजे नियम तोड़कर चल रहे कोचिंग सेंटर, पीजी व होटलों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बैठक लेंगे।
विज्ञापन


वीरवार सुबह करीब 10 बजे निगम की टीम जोनल टैक्स ऑफिसर अशोक कुमार व बिल्डिंग इंस्पेक्टर रवि कुमार के नेतृत्व में सबसे पहले झज्जर रोड पर रुपया चौक पर पहुंची। साथ में भारी संख्या में पुलिस बल भी रहा। नियम ताक पर रखकर चल रही दो फैक्टरी सील की। इसके बाद टीम मस्तनाथ नगर में पहुंची, जहां चार पीजी के खिलाफ कार्रवाई की गई। एक पीजी पर पहले से ताला लगा हुआ था। जबकि दूसरे पीजी में केवल दो लड़कियों का सामान रखा था। तीसरे पीजी में केवल कर्मचारी थी। चौथा पीजी के मालिक ने 3 लाख 77 हजार रुपये का चैक जमा करवा दिया। वहां से बिल्डिंग व टैक्स ब्रांच की संयुक्त टीम नए बस स्टैंड के पास पहुंची। कई होटल ने नक्शा पास नहीं करवा रखा, जबकि कई ने टैक्स जमा नहीं करवाया था। सुखपुरा चौक के नजदीक नियमों के तहत बिल्डिंग नहीं बन रही थी। दोनों बिल्डिंग को निगम ने सील कर दिया।
एक दिन में 23 बिल्डिंग सील, आज भी जारी रहेगी कार्रवाई
निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि नगर निगम की संयुक्त टीमों द्वारा झज्जर रोड, आउटर झज्जर रोड, मस्तनाथ नगर, दिल्ली रोड, बस स्टैंड रोड व सुखपुरा चौक पर कार्रवाई कर 15 होटल, तीन पीजी तथा दो फैक्टरी व तीन काॅम्पलेक्स सील किए गए हैं। शुक्रवार को भी टैक्स ब्रांच का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन



कोचिंग सेंटर के खिलाफ भी होगी कार्रवाई, शुक्रवार को चार बजे बुलाई आयुक्त ने बैठक
वित्त वर्ष के आखिरी माह में रिकवरी के टारगेट पूरे करने के लिए निगम ने पूरा जोर लगा दिया है। वीरवार को ताबड़तोड़ सीलिंग के बाद अब शुक्रवार को भी टैक्स ब्रांच कार्रवाई करेगी। पीजी के साथ-साथ नियम ताक पर रखकर चल रहे कोचिंग सेंटर संचालकों पर कार्रवाई के लिए निगम आयुक्त ने शुक्रवार शाम चार बजे अपने कार्यालय में बैठक बुुलाई है। बैठक में निगम की टैक्स व बिल्डिंग ब्रांच के अलावा पुलिस की तरफ से डीएसपी व फायर विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें