फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण कम होते ही निगम का चेकिंग अभियान बंद

विज्ञापन
सिविल सर्जन कार्यालय में कोरोना गाइड लाइन को दरकिनार करके होती मीटिंग। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण कम होते ही नगर निगम ने सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क को लेकर चेकिंग अभियान बंद कर दिया है। इससे बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग खत्म हो गई है। लोग बिना मास्क निकल रहे हैं। ये हालात काफी चिंताजनक हैं क्योंकि जुलाई के अंत तक कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर जब पीक पर थी, तब प्रशासन ने नगर निगम को कोरोना की लाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने के आदेश दिए। इसके चलते निगम की टीमें गठित की गई और चेकिंग अभियान चलाया गया। लॉकडाउन में गुपचुप खरीद फरोख्त करने वाले दुकानदारों की दुकानें सील की। जब बाजार खुले तो दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर चालान काटे और बिना मास्क मिले राहगीरों से 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। निगम की सख्ती का असर यह हुआ कि बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग दिखने लगी थी। अब जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई वैसे-वैसे निगम का चेकिंग अभियान थमने लगा। अब विगत पांच दिनों से निगम की टीम ने कोई अभियान नहीं चलाया है, जिसका परिणाम यह है कि बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आ रही। व्यस्त बाजारों में राहगीर एक-दूसरे से सटकर चल रहे हैं। अधिकांश लोगों ने मास्क लगाना छोड़ दिया है। ये हालात कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए काफी चिंताजनक है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन नहीं किया गया तो तीसरी लहर में कोरोना खतरनाक हो सकता है। वहीं, बाजारों के हालातों के देखकर आशंका जताई जा रही है कि कोरोना की तीसरी लहर जुलाई के अंत अथवा अगस्त के मध्य तक आ जाएगी।
सिविल सर्जन कार्यालय में नहीं हो रहा गाइड लाइन का पालन
कोरोना की रोकथाम के लिए दिन-रात जुटे सिविल सर्जन कार्यालय में ही कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा। सोमवार को मेगा वैक्सीनेशन-डे के चलते कंप्यूटर ऑपरेटरों को अफसर कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए ट्रेनिंग देते रहे। ट्रेनिंग में शामिल अधिकांश लोग बिना मास्क बैठे रहे और सोशल डिस्टेंसिंग शून्य रही।
विज्ञापन

कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए निगम का चेकिंग अभियान जारी है। विगत पांच दिन से अभियान नहीं चला है, तो वजह पता करेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क को लेकर निगम की सख्ती से अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

- प्रदीप गोदारा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें