रोहतक। पीजीआईएमएस में कोरोना मरीजों के लिए 374 बेड में 370 बेड फुल हैं। इसमें से 137 मरीज आक्सीजन पर, 152 हाई फ्लो आक्सीजन पर व 35 मरीज वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। संस्थान में ट्रामा आईसीयू, डे केयर, मॉडर्न आईसीयू, ट्रामा सेंटर, मनोरोग विभाग, वीआईपी वार्ड, वार्ड 25, 26, सीटीवीएस, निकू, सी ब्लाक आदि में कोरोना के मरीजों को रखा जा रहा है।
बाक्स
18 से 44 की आयु वालों के टीकाकरण का किया शुभारंभ
स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 18 से 44 की आयु वालों के टीकाकरण का शुभारंभ कर दिया है। पहले दिन पीजीआईएमएस में 70 व जिला अस्पताल में 139 को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा अब सभी, सीएचसी, एसडीएच में भी 18 से 44 आयु वर्ग के लिए अलग टीकाकरण सेंटर बनाया जाएगा।
जिला टीकाकरण अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग के लिए अलग साइट के साथ अलग सीबीसी मैनेजर, अलग वैक्सीनेटर होंगे। इंसमें उन्हीं लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा जोकि पहले पंजीकरण करा चुके हैं। आरोग्य सेतु व कोविड एप के जरिये पंजीकरण हो रहा है। सेशन ओपन होने पर लाभार्थियों को संदेश पहुंच जाता है। अभी लॉकडाउन को देखते हुए ही सेशन ओपन किए जा रहे हैं।
बाक्स
तकनीकी कारण बन रहा समस्या
टीकाकरण में तकनीकी समस्या आफत बनी हुई है। टीकाकरण में समस्या आ रही है कि एक बार सेशन खुलने पर पोर्टल ऑटोमैटिक पंजीकृतों पर मैसेज भेज देता है। इसमें जिन लाभार्थियों को जहां पर लोकेशन दी जाती है, उन्हें वहीं पहुंचना होता है। वह दूसरी जगह जाकर टीकाकरण नहीं करा सकते। इस समस्या से निपटने के लिए आगे पहले पीजीआईएमएस व जिला अस्पताल में सेशन शुरू किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग के लिए दस हजार वैक्सीन की डोज आ गई है। इसके अलावा जिले में साढ़े तीन हजार डोज उपलब्ध हैं। यह डोज 45 से अधिक आयु वर्ग के लिए है।
बाक्सं
चिड़ी में आ गई थी समस्या, जिला अस्पताल में भी हंगामा
पिछले दिनों चिड़ी में टीकाकरण को लेकर समस्या हुई थी। इसमें लाभार्थियों के पास संदेश पहुंच गया, जबकि टीकाकरण नहीं हो पाया। वहीं रविवार को जिला अस्पताल में भी 45 से अधिक आयु वाले पहुंच गए। जब उन्होंने हंगामा किया तो उनको अलग से टीका लगाया गया।