माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। कोरोना संक्रमण ने जिले के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जिले में 525 नए मरीज मिले जबकि नौ मरीजों ने दम तोड़ दिया है। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही सरकारी व निजी अस्पतालों में बिस्तरों की मारामारी और बढ़ गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में अब तक जिले में 17571 कोरोना संक्रमित मिले हैं। फिलहाल जिले के 42 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और 1415 मरीज घर पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। इसके साथ ही जिले में 15884 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। गौरतलब है कि विभाग अब तक 367714 लोगों के सैंपल की जांच करवा चुका है। विभाग ने जिले में कोरोना संक्रमण का प्रतिशत 4.77 प्रतिशत बताया है और रिकवरी रेट 90.39 प्रतिशत बताया है। इसके साथ ही जिले में 230 मरीजों की पुष्टि की है।
जिले में इन मरीजों ने तोड़ा दम
आयु स्थान व्यवसाय
75 प्रीत विहार बुजुर्ग
50 सांपला मजदूर
54 हरी नगर बुजुर्ग
92 सेक्टर एक बुजुर्ग
70 रोहतक बुजुर्ग
40 शुगर मिल कॉलोनी महिला
44 अजादगढ़ सरकारी कर्मचारी
58 आर्य नगर बुजुर्ग
59 रोहतक गृहिणी
बाक्स
125671 का हो चुका टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अब तक 125671 का टीकाकरण कर दिया है। रविवार को 380 की पहली डोज व 22 को कोरोना की दूसरी डोज लगाई है।
बाक्स
एक साल की लड़की से लेकर 78 साल की बुजुर्ग संक्रमित
रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में एक साल की लड़की से 78 साल की बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमित मिले हैं। सबसे अधिक संक्रमितों में 19 जिला जेल, 11 जाट कॉलेज, सीएमओ कार्यालय, 12 सावन गार्डन, सात पावर हाउस, 14 जगमोहन ऑटो कंपनी, तीन शिवम ऑटो, सेक्टर एक, प्रेम नगर, चिड़ी, पुराना हाउसिंग बोर्ड, नौनंद, मदीना, एमडीयू कैंपस, समरगोपालपुर, मेडिकल कैंपस, पीजीआईएमएस,सैनीपुरी, आफिसर कॉलोनी, राजेंद्र नगर, सिविल अस्पताल, आदर्श नगर, बालंद आदि में सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं।