रोहतक। कोरोना संक्रमण का डर बना हुआ है। ऐसे में सतर्कता बरतना जरूरी है। जिले में रविवार को एक नया केस मिला। जबकि एक मरीज को ठीक होने पर छुट्टी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को एक नया मरीज मिला। जबकि एक मरीज को ठीक होने पर छुट्टी दी गई। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 15 रह गई है। इनमें से एक ही मरीज अस्पताल में भर्ती है। शेष मरीज घरों में एकांतवास में रखे गए हैं। विभाग ने दिन भर में 77 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 45 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। महामारी की संक्रमण दर 0.01 प्रतिशत व सुधार की दर 98.15 प्रतिशत रही। ब्यूरो