फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कोर्ट काम्पलेक्स से जनरेटर की कॉपर पत्ती चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। चोर कोर्ट कॉम्प्लेक्स में लगे जनरेटर की कॉपर पत्ती चुरा ले गया। जनरेटर ऑपरेटर ने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। हालांकि मामला चार महीने पुराना है, लेकिन अब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, मगर अभी तक चोर का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


कुलदीप और दीपक कुमार ने बताया कि वे जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय में जनरेटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। 9 जून को जब वे जनरेटर रूम में पहुंचे तो वहां का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि किसी ने ताला तोड़कर जनरेटर की कॉपर पत्ती चोरी कर ली है।

लघु सचिवालय और कोर्ट परिसर जैसे अति सुरक्षित क्षेत्र में हुई इस घटना ने पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां डीसी, एसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय भी स्थित हैं, बावजूद इसके चोरी की वारदात सामने आना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें