फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: उपभोक्ता बोले-बिजली दरबार में खानापूर्ति हो रही है, समाधान नहीं

Wed, 25 Jun 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
जयपाल, काहनी।
विज्ञापन
रोहतक। बिजली निगम की ओर से लगाए जा रहे समाधान शिविर से उपभोक्ता नाखुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली दरबार में केवल खानापूर्ति होती है, समाधान नहीं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बार-बार शिकायत करने पर भी समस्याएं हल नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

पावर हाउस चौक स्थित राजीव गांधी विद्युत में मंगलवार को बिजली अदालत व उपभोक्ता शिकायत निवारण सर्कल फोरम बैठक की गई। इस दौरान उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निपटारा करने के लिए शिकायत सुनीं गई। इसमें 10 उपभोक्ता ने समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। इनमें से चार की समस्याओं का मौके पर निपटान कर दिया।
ये बोले उपभोक्ता
20 मई को खेत में ट्रांसफार्मर जला था। इसके बाद करीब चार से पांच बार अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। पंप न चलने से धान की नर्सरी भी बिल्कुल नष्ट हो चुकी है।
विज्ञापन

- जयपाल, काहनी।
-
ताऊ के नाम पर 2019 में खेतों में बिजली कनेक्शन के लिए फाइल लगाई थी। दस्तावेज जांच को बाद शुल्क भी भरा जा चुका है। इसके बाद कार्यालयों में चक्कर लगाने पर भी कनेक्शन नहीं मिला है।
विज्ञापन

- रोहित, टिटौली।

जयपाल, काहनी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें