उखलचना कोट को जाने वाला रास्ता जिसका निर्माण होना है। संवाद
झज्जर। झज्जर-बादली रोड से सिकंदरपुर तक और उखलचला गांव से झज्जर बादली रोड को जोड़ने वाले रोड को बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। पीडब्लयूडी बीएंडआर की तरफ से सितंबर में 4.90 करोड़ का टेंडर जारी किया गया था। रोड को बनाने के लिए रोड़े डालने का कार्य किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव की वजह से विकास कार्य रुके हुए थे, उन पर कार्य अब कार्य शुरू किया जा रहा है।
झज्जर-बादली रोड को सिकंदरपुर से जोड़ने वाला रोड और उखलचना गांव से झज्जर-बादली रोड को जोड़ने के लिए 4.90 करोड़ की लागत से लगभग 5.5 किलोमीटर लंबे रोड का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है, जो मार्च के आसपास बनकर तैयार होगा। अभी रोड डालने का काम किया जा रहा है। वहीं कोट गांव में रोड के पास लगते प्लॉट के मालिक रोड में प्लॉट की जगह जाने की शिकायत दी है, इसके लिए विभाग एक-दो दिनों में डी-मारकेशन करेगा। इसके बाद रोड को बनाने को कार्य शुरू किया जाएगा। पिछले लंबे समय से रोड टूटा हुआ था। रोड के बीच गड्ढे बने हुए थे, इस वजह से हादसा हाेने का डर बना रहता था।
वर्जन
झज्जर बादली रोड को सिकंदरपुर से जोड़ने वाला रोड और उखलचना गांव से झज्जर बादली रोड को जोड़ने वाले रोड का निमार्ण कार्य शुरू हो चुका है। यह रोड मार्च तक बनकर तैयार होगा। एक-दो दिनों में कोट गांव में डि-मारकेशन का काम किया जा रहा है।
- हवा सिंह, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, झज्जर