फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: नशे में पत्नी को पीट रहे पति से छड़ाने गए हवलदार का आरोपी ने सिर फोड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 10:51 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची तो गीता को घर से बाहर निकाला हुआ था। पुलिस को देखकर आरोपी तेज आवाज में गालियां देने लगा। साथ ही, शराब की खाली बोतल हवलदार विजय के सिर पर दे मारी।
विज्ञापन
रोहतक पुलिस में तैनात विजय कुमार हुए घायल, आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक जिले के काहनौर गांव में मंगलवार की रात शराब पीकर पत्नी को पीट रहे आरोपी युवक लोकेश को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर आरोपी ने हमला कर दिया। सिर में बोतल मारकर ईवीआर 594 के चालक हवलदार विजय का सिर फोड़ दिया। उन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक, भिवानी जिले के गांव बामला निवासी विजय कुमार रोहतक पुलिस में तैनात हैं। उनकी ड्यूटी फिलहाल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 की ईवीआर पर चालक हैं। आरोप है कि मंगलवार की रात गीता नाम की महिला ने कॉल की और बताया कि उसका पति लोकेश शराब पीकर उसके साथ झगड़ा कर रहा है।

विज्ञापन


हवलदार के सिर पर मारी शराब की बोतल

पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची तो गीता को घर से बाहर निकाला हुआ था। पुलिस को देखकर आरोपी तेज आवाज में गालियां देने लगा। पुलिस ने समझाया तो आरोपी बात मानने के लिए तैयार नहीं हुआ। साथ ही, शराब की खाली बोतल हवलदार विजय के सिर पर दे मारी। इससे वह लहूलुहान हो गए।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी लोकेश को सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व जान से मारने की नीयत से हमला करने पर गिरफ्तार कर लिया। एफएसएल की टीम ने बुधवार को घटनास्थल की जांच की और मौके से सबूत एकत्रित किए।

कलानौर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि घायल हवलदार विजय की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी लोकेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले करने की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें