फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी कोई सटीक एजेंडा लेकर मैदान में आएं, बेफिजूल की बातें न करें : स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
16jjrp16- भाजपा कार्यालय में बैठक का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह
विज्ञापन
झज्जर। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि विपक्ष के लोग अपने अंदर झांककर उनके समय में क्या स्थिति और आज क्या स्थिति है, तब कुछ कहे। हरियाणा के अस्पताल और बेहतर हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आई थीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में प्रशासन और सरकार बेहतर काम कर रही है। विपक्ष के पास कहने को कुछ नहीं है। उनको हारे हुए 10 साल हो गए हैं और 5 साल और हो जाएंगे।
वह कुछ ठोस सच्चा एजेंडा लेकर मैदान में आएं, ऐसे बेफिजूल की बातें न करें। बेसहारा पशुओं को लेकर हो रहे हादसों पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह बेसहारा पशु नहीं बल्कि पालतू पशु हैं जिन्हें सुबह छोड़ दिया जाता है। जल्द ही एक विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत सभी पशुओं के मालिकों को चिह्नित किया जाएगा और उनके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


चार साल तक साथ दो, अगली बार विधायक बनाएंगे
झज्जर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चार साल के लिए मुझे प्रभारी बनाया गया है। आप सभी चार साल तक साथ दो, यहां से अगला विधायक पार्टी का होगा। हम जी जान लगा देंगे। यदि कोई समस्या या मांग हो तो उनसे मिलें, आपकी बात सरकार तक पहुंचाई जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री बोलीं कि मेरा झज्जर से पुराना नाता है। आज जो यह सिलसिला शुरू हुआ, यह लंबा चलेगा। इस सिलसिले को जीत में तब्दील करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें