फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बजरंग पूनिया के पिता के निधन पर जताया शोक

विज्ञापन
16jjrp09- खुड्डन गांव में बजरंग पूनिया के पिता के निधन पर शोक जताने पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्ड
विज्ञापन
झज्जर। सांसद दीपेंद्र हुड्डा गांव खुड्डन में ओलंपिक पदक विजेता, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पूनिया के पिता बलवान सिंह पूनिया के निधन पर उनके निवास पर शोक जताने पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बलवान पूनिया के आकस्मिक निधन से पूरे इलाके में शोक है। इसके बाद बातचीत में उन्होंने कहा कि आगामी 19 सितंबर को झज्जर जिले की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) कमेटी की बैठक में बाढ़ प्रभावित सभी गांवों और शहरी इलाकों की हर कालोनी में जलनिकासी की स्थिति, खेतों के नुकसान की सारी रिपोर्ट रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
उन्होंने कहा कि जलनिकासी के काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्रत्येक जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता रिहायशी इलाकों में बाढ़ से घरों को हुए नुकसान का अलग से सर्वे करेंगे और सरकार से मुआवजा दिलाने की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

किसानों को हुए नुकसान की स्पेशल गिरदावरी करवाने के साथ ही रिहायशी मकानों व दुकानों की क्षति का आकलन कर तुरंत मुआवजा घोषित किया जाए। इस अवसर पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, राजस्थान विधानसभा के विधायक मनीष यादव, विधायक ललित यादव, जतिन वत्स, जिलाध्यक्ष संजय यादव, प्रो. वीरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें