अमेरिकी टैरिफ के विरोध में भिवानी स्टैंड पर डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंकते कांग्रेसी कार्यकर्ता।
रोहतक। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरवार को अमेरिकी टैरिफ का विरोध किया। भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के विरोध में जमकर नारेबाजी की व भिवानी स्टैंड पर डोनाल्ड ट्रंप का पुतला और अमेरिकी झंडे जलाकर रोष जताया।
कांग्रेस कार्यकर्ता हेमंत बख्शी ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी दुनिया का माहौल बिगड़ रहे हैं। पूरी दुनिया में जितना भी अराजकता का माहौल बना हुआ है। इस तरह से आयात-निर्यात को बाध्य कर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने से देश में महंगाई बढ़ेगी व रुपया कमजोर होगा।
उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर ऑटो उद्योग, फार्मा उद्योग, गारमेंट्स उद्योग पर पड़ेगा। जहां महंगाई इस देश में आम आदमी की कमर को तोड़ रही है वहीं इसे लागू करने से आम आदमी का जीना मुश्किल हो जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव अत्री, गौरव मित्तल, महेंद्र खुराना, नरेश मित्तल, यश आहूजा, सुनील सहगल, राकेश कपूर, रवि मल्होत्रा, सुमित सिंघल, संदीप सहगल व विनोद दहिया मौजूद रहे।