रक्तदान शिविर में रक्तदाता को प्रशंसा पत्र देतीं एमडीयू की खेल निदेशक डाॅ. शकुंतला बेनीवाल व अ
रोहतक। वीरवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के लॉ विभाग में रक्तदान शिविर लगाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फोगाट रहे। एमडीयू की खेल निदेशक डॉक्टर शकुंतला बेनीवाल ने 53 वर्ष की आयु में रक्तदान किया। वहीं 100 से अधिक बार रक्तदान कर चुके दिव्यांग रक्तदाता तस्वीर सिंह हुड्डा ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदान के लिए प्रेरित किया। यहां सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में छात्र नेता केवल सिंह दहिया और एमडीयू यज्ञशाला समिति का सहयोग रहा। इस मौके पर संत अमरदास, सूर्यनाथ, आचार्य मनजीत, आशीष आर्य, ज्योति देशवाल, अभिषेक, दीपक मलिक, अरविंद गोस्वामी और छात्र मौजूद रहे।