फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निगाना में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन

Mon, 21 Apr 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
20कलानौर01-भारत रक्षा मंच की ओर से आयोजित दो दिवसीय अभ्यास वर्ग के कार्यक्रम में उप​स्थित भारत
विज्ञापन
कलानौर। भारत रक्षा मंच की ओर से आयोजित दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का रविवार को समापन हुआ। शिवम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी निगाना में 19-20 अप्रैल को यह कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

यहां मुख्य वक्ता के रूप में भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक व आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक सूर्यकांत केलकर ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में कमांडेंट रोहतास कुमार गुप्ता, मंच के राष्ट्रीय मंत्री शशांक चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रदेश के विभिन्न जिलों से 102 कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। 67 पुरुष व 35 महिलाएं शामिल रहीं। सभी प्रतिभागियों को विशेषज्ञों ने गहन प्रशिक्षण प्रदान किया। भारत रक्षा मंच हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राकेश शेरावत ने संगठन के उद्देश्यों पर चर्चा की। इस मौके पर संगठन मंत्री सत्यवान बिड़ला, प्रदेश मंत्री अंतिमा शर्मा, प्रदेश मंत्री सुनीता गुडियानी, प्रदेश मंत्री मीना अटकान, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश गोयल, महेश चुघ विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें