20सीटीके44...डोडा पोस्त के साथ दो युवक गिरफ्तार। स्रोत:पुलिस
रोहतक। राजस्थान के कोटा से पंजाब के संगरूर कार में 137 किलोग्राम डोडापोस्त भरकर ले जा रहे दो युवकों को एंटी नारकोक्टिस सेल ने गिरफ्तार किया है। नशीले पदार्थ की कीमत सात लाख के करीब आंकी गई है। बहु अकबरपुर थाने में आरोपी पंजाब के बरनाला निवासी एकप्रीत सिंह व संगरूर निवासी गुरुप्रीत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, एंटी नारकोटिक्स की टीम भाली आनंदपुर के नजदीक शुगर मिल भिवानी रोड पर मौजूद थी। उसी समय सूचना मिली कि दो युवक राजस्थान नंबर की कार से काफी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर सांपला की तरफ से आउटर बाईपास सुनारिया होते हुए पंजाब जा रहे हैं। पुलिस ने गांव डोभ स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे नाकाबंदी कर कार को रुकवा लिया, लेकिन युवकों ने कार की खिड़की नहीं खोली। कार का शीशा तोड़कर दोनों युवकों को काबू किया।
डीएसपी कलानौर राकेश कुमार की मौजूदगी में तलाशी ली तो 137 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान पंजाब निवासी एकप्रीत सिंह व गुरुप्रीत सिंह के तौर पर हुई। एंटी नारकोटिक्स प्रभारी एसआई मनोज कुमार का कहना है कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।