कलानौर बीडीपीओ कार्यालय में हुआ था चार अक्तूबर को हंगामा, पांच हैं नामजद
कलानौर बीडीपीओ जितेंद्र यादव ने चार अक्तूबर को कलानौर थाने में शिकायत दी थी कि वह अपने कार्यालय में विकास कार्यों को लेकर चर्चा कर रहा था। साथ में रोहताश समाज एवं पंचायत अधिकारी, अम्बिका दत्त सहायक सामान्य, रविन्द्र लेखाकार और ग्राम सचिव पवन कुमार व जोगिन्द्र राठी मौजूद थे।
तभी गुढ़ान गांव की महिला सरपंच रेनू के पति सोनू, पटवापुर की महिला सरपंच ज्योति के पति सुनील, माड़ौदी रांगड़ान की सरपंच मौसम के पति बिजेंद्र, भाली-आनंदपुर गांव के सरपंच जोगेंद्र सिंह व कलनौर पंचायत समिति की पूर्व अध्यक्ष सुदेश 50-60 ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर आए। जबरदस्ती कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की करते हुए बार निकाल दिया। साथ ही कार्यालय पर ताला लगा दिया।
इससे सरकारी काम रुक गया। इसके बाद आरोपी हो-हल्ला मचाते हुए कहने लगे कि जब तक हमारे सारे काम नहीं होते तब तक कार्यालय बन्द रहेगा। अपनी अपनी पचायतों के अनाधिकृत कार्यों काे करवाने का दबाव बनाने लगे। अभद्र भाषा का प्रयोग किया। महिला सरपंच के पति सोनू ने धमकी दी की तू इस बाईपास से निकलकर अपने गांव में जाकर दिखा। अगर तू सही सलामत पहुंच जाये तो मैं भी असल नहीं। कलानौर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353,186,147,149 व 506 के तहत केस दर्ज किया था।