गांव बालंद के स्कूल में सतगामा बालंद तपा की ओर से जिला सर्वखाप पंचायत का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बांलद तपा प्रधान श्रीपाल बांलद ने की।
इस पंचायत में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगाने, समगोत्र विवाह, गांव-गुहांड़ (साथ लगते गांव) में शादी व सहमति संबंध पर रोक व लड़की की शादी की आयु 18 वर्ष सुनिश्चित करने पर मंथन हुआ। पंचायत ने समाज में फैलते नशे पर अंकुश लगाने का फैसला लिया। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
खाप पंचायत में कमेटी का गठन किया गया। इसमें हर जिले से चार-चार खापों के प्रधानों को शामिल किया गया है। रोहतक जिले से अखिल भारतीय देशवाल खाप के प्रधान संजय देशवाल, जगवंत हुड्डा प्रवक्ता हुड्डा खाप, सुभाष गोयत प्रधान महम चौबीसी, जयवीर कुण्डू प्रधान कुण्डू खाप, सोनीपत जिले से कुलदीप मलिक प्रधान मलिक खाप, राजेन्द्र खत्री प्रधान 360 जटवाड़ा सोनीपत, रणधीर सहरोवा प्रधान सहरोवा खाप, जयपाल दहिया प्रधान दहिया खाप, झज्जर जिले से राजपाल कादयान प्रधान कादयान खाप, कैप्टन मानसिंह दलाल प्रवक्ता दलाल 84 खाप, विनोद गुलिया प्रधान गुलिया खाप, ओमप्रकाश धनखड़ प्रधान धनखड़ खाप को इस कमेटी में शामिल किया गया है। इन सभी खाप प्रधानों को संदेश देने की जिम्मेवारी अखिल भारतीय देशवाल खाप संजय देशवाल प्रधान को दी गई।
बैठक में 84 खाप रोहतक के प्रधान हरदीप अहलावत, ओमप्रकाश हुड्डा प्रधान हुड्डा खाप, कुलदीप मलिक प्रधान मलिक खाप, संजय देशवाल प्रधान अखिल भारतीय देशवाल खाप, जगवंत हुड्डा प्रवक्ता हुड्डा खाप, अशोक मलिक राष्ट्रीय महासचिव गठवाला खाप, राजपाल कादयान प्रधान कादयान खाप व समस्त सतगामा सरपंच व जिला पार्षद, वार्ड नं. 10 जयदेव मौजूद रहे।