रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों की ओर से आयोजित मायना गांव में सात दिवसीय शिविर का रविवार को छठा दिन रहा।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) के निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी बतौर वक्ता उपस्थित रहे। उन्होंने कम्युनिकेशन स्किल्स फॉर अचिविंग कॅरिअर गोल्स विषय के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संचार (कम्युनिकेशन) किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने की कुंजी है। यह न केवल हमारे विचारों और योजनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने में मदद करता है, बल्कि हमें सही मार्गदर्शन भी देता है। उन्होंने कहा कि भविष्य के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रभावी संचार आवश्यक है, चाहे वह व्यक्तिगत विकास हो, कॅरिअर में उन्नति हो या फिर किसी संगठन के उद्देश्यों को पूरा करना हो। उन्होंने प्रभावी संचार (मौखिक तथा लिखित) के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उसके बाद डॉ. जसमेर हुड्डा सुनो नहरों की पुकार के मुख्य संरक्षक ने सभी स्वयंसेविकाओं को पानी का महत्व के बारे में बताया। अजय हुड्डा ने सभी स्वयंसेविकाओं को ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित किया।